सहरसा कांग्रेस को मिला नया संगठनात्मक ढांचा, 10 प्रखंड अध्यक्षों को सौंपा गया जिम्मा

 

सहरसा जिला कांग्रेस कार्यालय, सहरसा में मंगलवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं। यदि प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो जिला और प्रदेश स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी सशक्त बनेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों से सात दिनों के भीतर अपनी-अपनी प्रखंड कमेटियों का गठन करने का आग्रह किया, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

 

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

 

इस दौरान कहरा से पंकज कुमार सिंह, बनमा से राम कुमार पासवान, सौर बाजार से रामशरण कुमार, सोनबरसा से संजय कुमार सिंह, सत्तर कटैया से महेश यादव, सिमरी बख्तियारपुर से पुष्कर कुमार सिंह ‘गमन’, नौहट्टा से अशोक यादव, पतरघट से नवीन शंकर झा, महिषी से नागेंद्र पासवान तथा सलखुआ से मो. असजद को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि मो. नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, शोभाकांत झा, डॉ. अबूल फराह सालजी, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह डोली, जवाहर झा, अविनाश कुमार यादव, दीपक कुमार ठाकुर, वैद्यनाथ झा, कौशल किशोर सिंह, मंगल झा, शिव कुमार, अमन कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया

Related Posts

मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने की अपील

मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने की अपील

सुल्तानगंज के अंकित कुमार गुप्ता बने राजस्व पदाधिकारी, बीपीएससी परीक्षा में हासिल की 575वीं रैंक

सुल्तानगंज के अंकित कुमार गुप्ता बने राजस्व पदाधिकारी, बीपीएससी परीक्षा में हासिल की 575वीं रैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *