कोसी के कहर से सहमे ग्रामीण: सहरसा जिला अधिकारी से कटाव, बदहाल सड़क और स्वास्थ्य संकट सुधार की लगाई गुहार

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के बकुनियाँ पंचायत और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में विकास योजनाओं में अनियमितता, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, सड़क की बदहाल स्थिति तथा कोसी नदी के कटाव से लोग लगातार परेशान हैं।

 

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया है कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत मध्य विद्यालय परताहा बरहारा से एसडीओ बसा तक जाने वाली सड़क के निर्माण में भारी अनियमितता हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बरसात के दिनों में जलजमाव के कारण बच्चों एवं आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना की लाखों रुपये की राशि खर्च होने के बावजूद सड़क की स्थिति बदतर बनी हुई है।

 

इसके अलावा बकुनियाँ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोसी क्षेत्र में बाढ़ के दौरान नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बकुनियाँ स्थित स्वास्थ्य केंद्र को नियमित रूप से संचालित करने, डॉक्टरों की तैनाती तथा आपातकालीन नाव सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

वहीं कोसी नदी के कटाव को लेकर भी ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष कटाव के कारण सैकड़ों परिवार प्रभावित होते हैं, लेकिन कटाव रोधी कार्य केवल कागजों तक सीमित रह जाता है। कई बार अधिकारियों को आवेदन देने और निरीक्षण होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली, योजनाओं की जांच तथा कटाव रोधी कार्य को युद्धस्तर पर शुरू कराने की मांग की है।

Related Posts

नवगछिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या

  पुलिस जिला नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खरिक थाना के सामने रहने वाले उमेश शर्मा की कथित तौर पर उनकी पत्नी…

लोकसभा में गूंजी कोशी की आवाज, सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सहरसा-मधेपुरा में कैंसर अस्पताल की उठाई मांग

कोशी क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग एक बार फिर लोकसभा में गूंजी। मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने बुधवार को लोकसभा में नियम-377…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *