अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुराने जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने उन पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल विजेंद्र नाथ तिवारी का पटना में इलाज चल रहा है।

 

बताया जाता है कि विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के पास मिट्टी भरवाने का काम करा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने पीछे से उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए।

 

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों एवं पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पुराने जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है।

 

सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के पास मिट्टी भरवा रहे थे, तभी आरोपी ने पीछे से कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

 

पुलिस का दावा है कि हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Related Posts

घर पर पढ़ाई से IIT तक और फिर SDM बनने का सफर, गया के प्रवीण कुमार ने रची सफलता की प्रेरक कहानी

घर पर पढ़ाई से IIT तक और फिर SDM बनने का सफर, गया के प्रवीण कुमार ने रची सफलता की प्रेरक कहानी

उर्दू मध्य विद्यालय लोदीपुर की जमीन को लेकर बवाल, ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने उठाए सवाल; छात्रों के भविष्य पर मंडराया संकट

उर्दू मध्य विद्यालय लोदीपुर की जमीन को लेकर बवाल, ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने उठाए सवाल; छात्रों के भविष्य पर मंडराया संकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *