बोकारो में दर्दनाक हादसा: मालवाहक वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर गली नंबर-1 में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुक्ता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने वाहन चालक और कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है तथा उचित मुआवजे की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

मृतका के पुत्र षष्टी सेन ने बताया कि उनकी मां अपने घर के पास मौजूद थीं, तभी बालाजी कंपनी का एक मालवाहक वाहन बैक किया जा रहा था। इसी दौरान चालक की कथित लापरवाही के कारण वाहन ने उनकी मां को कुचल दिया। हादसे में महिला के पैर और माथे पर गंभीर चोटें आईं।

 

परिजनों के अनुसार, घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां वाहन चालक द्वारा आयुष्मान कार्ड की मांग को लेकर इलाज में देरी की गई। आरोप है कि इसके बाद महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया में भी काफी समय बर्बाद हुआ। परिजनों का कहना है कि करीब तीन से चार घंटे तक कंपनी और चालक की ओर से घायल महिला को बिना समुचित इलाज के रखा गया, जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई।

 

षष्टी सेन ने बताया कि उनकी मां सब्जी बेचकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने प्रशासन से न्याय दिलाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता : चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *