ससुराल में दामाद को तीन दिनों तक बंधक बनाकर पीटने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

नवगछिया थाना क्षेत्र के चंद नगर गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर निवासी 26 वर्षीय केसर आलम ने आरोप लगाया है कि बच्चे की छठी समारोह में शामिल होने ससुराल पहुंचने पर उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और युवक को मुक्त कराकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया।

 

Sponsored Advertisement

घायल केसर आलम के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। बताया जाता है कि वह पटना में मजदूरी करता है। कुछ समय पूर्व उसके छोटे साले पर चोरी का आरोप लगा था, जिसके बाद हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर में बंधक बनाकर लगातार प्रताड़ित किया।

 

पीड़ित की पत्नी रुखसाना खातून ने भी पति के साथ मारपीट की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने कई बार विरोध किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। पीड़ित परिवार की ओर से नवगछिया थाना में दिए गए आवेदन में निहाल कुमार, कुर्बान कुमार, चंद कुमार, सूरज कुमार, जुली खातून, हाफिज खातून और समा खातून को नामजद आरोपी बनाया गया है।

 

मामला उस समय और गर्मा गया जब अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। अस्पताल परिसर में तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस झड़प में चंद नगर निवासी 16 वर्षीय अहमद राजा तथा निहाल भट्ट घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया।

 

नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आवेदन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो समेत सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

संवाददाता : रजनीश कुमार, भागलपुर

Related Posts

सरकारी अस्पतालों में दवा का संकट या बड़ा खेल? सहरसा के अस्पतालों में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने और डॉक्टरों को बाहर की दवा नहीं लिखने के निर्देश दे रही है। इसके बावजूद सहरसा जिले के…

सहरसा पुलिस का बड़ा खुलासा: ट्रांसफॉर्मर से बिजली तार चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह धरा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 16 वारदातों का खुलासा

सहरसा पुलिस ने ट्रांसफॉर्मरों से बिजली के तार चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *