भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल युवक की PMCH में मौत, SDM को एनकाउंटर की धमकी देने के आरोप में पहुंची थी पुलिस

भोजपुर: जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार सुबह पुलिस और एक हथियारबंद युवक के बीच हुई मुठभेड़ में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलौटी गांव निवासी काशीनाथ तिवारी के पुत्र भरत भूषण तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो खोखा बरामद किए गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

भोजपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि भरत भूषण तिवारी हाथ में पिस्टल लेकर गांव में हवा में फायरिंग कर रहा है। सूचना मिलने के बाद शाहपुर थाना पुलिस और भोजपुर एसटीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस की बात नहीं मानी और रुक-रुक कर फायरिंग करता रहा।

 

पुलिस का कहना है कि युवक की फायरिंग से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों की जान को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसटीएफ के जवानों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर क्लोज कॉर्डनिंग की। इसी दौरान युवक ने पुलिस टीम पर निशाना साधकर गोली चला दी। आत्मरक्षा और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें युवक के पैर में गोली लगी।

 

घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार, भरत भूषण तिवारी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर जगदीशपुर एसडीएम को एनकाउंटर की धमकी दी थी। इसी मामले में उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान उसने करीब 20 मिनट तक पुलिस टीम को पिस्टल के बल पर चुनौती दी और गोली मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

 

संवाददाता: रजनीश कुमार

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *