केंद्र-राज्य के डबल इंजन से बिहार को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सह ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच मंगलवार को पटना स्थित लोक सेवक आवास के संकल्प सभागार में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

Sponsored Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा की सभी लंबित राशि का भुगतान 30 जून से पहले केंद्र सरकार के सहयोग से सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी वीबीजीआरएएमजी (VBGRAMG) योजना को आगामी 1 जुलाई से पूरी तरह लागू किया जाएगा।

 

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्य में आवास निर्माण की प्रक्रिया तेज करने पर भी सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।

 

कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य में प्याज, टमाटर, आम सहित विभिन्न कृषि उत्पादों के लिए ‘आदर्श केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे। किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए बिहार के फलों और कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की योजना पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने बिहार कृषि रोडमैप की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब एकीकृत खेती को बढ़ावा देकर बिहार को कृषि क्षेत्र में मॉडल राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों को ‘लखपति दीदी’ बनाने के अभियान में बिहार देश में प्रथम स्थान पर है और राज्य सरकार इस अभियान को और गति देगी। सरस मेलों के आयोजन और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका सशक्त करने में केंद्र सरकार के सहयोग की भी चर्चा हुई।

 

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री की बातों से सहमति जताते हुए भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बिहार को केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिलता रहेगा।

Related Posts

फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती की अनोखी मिसाल: दिवंगत मित्र की तस्वीर संग कांवड़ यात्रा

सावन माह और फ्रेंडशिप डे के खास अवसर पर बिहार के भागलपुर स्थित अजगैबीनाथ धाम से दोस्ती, श्रद्धा और भावनाओं का ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी को भावुक…

अंग की धरती पर पहली बार होगा इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट, 8-9 अगस्त को भागलपुर एग्रीकल्चर कॉलेज बनेगा विश्वस्तरीय खिलाड़ियों का संगम

बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। भागलपुर शतरंज संघ की ओर से 8 एवं 9 अगस्त 2026 को बिहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *