चास को मिली बड़ी सौगात: जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

बोकारो: चास शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे शहर को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से धनबाद के सांसद को दी है। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने भी प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर यह प्रस्ताव विभाग को भेजा गया था।

 

Sponsored Advertisement

धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर स्थित जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक का इलाका लंबे समय से भीषण जाम की समस्या से प्रभावित रहा है। विशेषकर जोधाडीह मोड़ पर चौराहा होने के कारण वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता है, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। इसके कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया था।

 

फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। हालांकि, चास नगर निगम के वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने इस परियोजना को लेकर कुछ चिंताएं भी जताई हैं। उनका कहना है कि फ्लाईओवर बनने से सड़क किनारे छोटे दुकानदारों के व्यवसाय पर असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जोधाडीह मोड़ पर जाम की मुख्य वजह एनएचएआई की लापरवाही और गोलंबर का निर्माण नहीं होना है।

 

वहीं, आजसू नेता अशोक महतो ने फ्लाईओवर परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या का स्थायी समाधान साबित हो सकती है। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों के हितों का भी ध्यान रखने की अपील की।

 

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि फ्लाईओवर बनने के बाद चास शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

 

संवाददाता: चंदन सिंह

Related Posts

फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती की अनोखी मिसाल: दिवंगत मित्र की तस्वीर संग कांवड़ यात्रा

सावन माह और फ्रेंडशिप डे के खास अवसर पर बिहार के भागलपुर स्थित अजगैबीनाथ धाम से दोस्ती, श्रद्धा और भावनाओं का ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी को भावुक…

बोकारो: धान रोपने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, तीन युवतियां झुलसीं, सदर अस्पताल में भर्ती

बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत कुंबाटांड़ गांव में रविवार को धान रोपने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवतियां घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *