बिहार में में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अगले दो दिनों में राज्य में चार महत्वपूर्ण दलों के विधायक दल की बैठकें होंगी। इनमें राजद, जदयू, कांग्रेस और हम जैसी प्रमुख पार्टियां शामिल हैं।

बिहार में में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अगले दो दिनों (8 और 9 अगस्त) में राज्य में चार महत्वपूर्ण दलों के विधायक दल की बैठकें होंगी। इनमें राजद, जदयू, कांग्रेस और हम जैसी प्रमुख पार्टियां शामिल हैं। इस बीच आरजेडी आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि राजद बिहार में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अस्थिरता को नहीं आने देंगे। बिहार तय करेगा कि उसके लिए सबसे अच्छा क्या है। 

वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू)  बीजेपी के साथ गठबंधन खत्म कर सकती है। वैसे कई मौकों पर जेडीयू और बीजेपी के बीच तनातनी देख गई है। नीतीश कुमार भी कई मौकों पर बीजेपी का नाम लिए बगैर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। राजद के कई नेताओं की ओर से तो यह भी बयान आ चुका है कि नीतीश कुमार बीजेपी से नाता तोड़कर वापस आरजेडी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाएंगे। हालांकि नीतीश कुमार ने इन बयानों को एक सिरे से खारिज कर दिया था। 

इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है। जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह एक नोटिस जारी की गई। आरसीपी पर आरोप लगा कि पार्टी में रहते हुए उन्होंने अकूत संपत्ति बनाई है। आरसीपी ने नोटिस का जवाब तो नहीं दिया, लेकिन पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और आरसीपी ने एक दूसरे पर जमकर शब्दों के बाण चलाए। ललन सिंह ने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कद छोटा करने के लिए वर्ष 2020 में षड्यंत्र हुआ था। तब एक मॉडल तैयार किया गया था, जिसका नाम था चिराग पासवान। अब दूसरा चिराग मॉडल तैयार करने का षड्यंत्र था। ललन सिंह ने यहां तक कह दिया कि आरसीपी सिंह का तन जदयू में और मन कहीं और था। 

अब बात करें मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य की। आज (सोमवार 8 अगस्त) राजद ने अपने विधायक व विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। राजद ने अपने विधायकों को 12 अगस्त तक पटना नहीं छोड़ने को भी कह दिया है। कांग्रेस ने भी अपने विधान मंडल दल की बैठक सोमवार शाम बुलाई है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंगलवार को जदयू के सभी सांसदों, विधायकों व विधान पार्षदों की अहम बैठक गई है। इसके अलावा पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ ने भी विधायक दल की बैठक बुलाई है। 

बिहार विधानसभा में दलीय स्थिति 
कुल सदस्य   243 

NDA 
भाजपा      77 
जदयू        45 
हम         4
निर्दलीय  1 
————————
कुल         127 

महागठबंधन 
राजद         80
कांग्रेस       19 
भाकपा माले    12
भाकपा        2
माकपा        2
एआईएमआईएम    01 
———————— 
कुल         115 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *