कहलगांव के बटेश्वर स्थान में रेल यात्री संघ के तत्वावघान में बटेश्वर नाथ महोत्सव 2022 का अगाज बिहार सरकार  के भवन निर्माण मंत्री अषोक चौधरी, सांसद अजय कुमार मंडल, एमएलसी विजय कुमार सिंह, तारापुर विघायक राजीव कुमार, जिप अध्यक्ष टुनटुन साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने रेल यात्री संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था के संस्थापक अघ्यक्ष विष्णु खेतान द्वारा बाबा बटेश्वरनाथ महादेव का मस्तिकाभिषेक के साथ-साथ एक माह तक बाबा मंदिर के प्रागण में अखंड भजन व पूरे सावन माह गंगा महाआरती के कार्यक्रम किया जाता रहा।

उन्होंने  कहा कि मैं बाबा बटेश्वरनाथ महोत्सव में  शामिल हुआ मेरे लिए यह सौभग्य की बात है। कार्यक्रम में सांसद अजय मंडल, विघान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह, विधायक राजीव कुमार ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की। संस्था के अघ्यक्ष विष्णु खेतान द्वारा बाबा बटेश्वर नाथ का प्रतीक चिह्न देकर   मंत्री समेत  सभी अतिथि को सम्मानित किये। इस अवसर पर बनारस के पंडितों द्वारा भव्य गंगा महाआरती आयोजित की गई। कार्यक्रम में गंगा समग्र के राष्ट्रीय  मंत्री रामशंकर सिन्हा,एवं प्रदेश संयोजक शंभुनाथ पांडेय ने भी भाग लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम पर झूमते रहे श्रोता।

बाबा बटेश्वर महोत्सव के अवसर पर प्रदेश से आई भजन गायन की टीम ने लोगो को अपनी प्रस्तुति से देर रात्रि तक झुमाया। कलाकारों ने  हमसे भंगिया ना  पिसाई हो गणेश के पापा, हाथी न घोड़ा  कौनो सवारी पैदल ही जैवे तोहरो दुआरी ओ भोले नाथ, बोलबम का नारा है बाबा एक सहारा है। सरीखे गानो से पुरे बटेश्वर नाथ घाम का परिक्षेत्र  भक्तिमय हो गया। जिसमें देर रात तक श्रोता गोता लगाते रहे। इस अवसर पर जिप उपाघ्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ़ पप्पू  यादव,जिप सदस्या सोनी कुमारी,रिंकी सिन्हा, मनोहर मंडल, दिवाकर सिन्हा, राजीव सिन्हा,  संतोष झा आदि शामिल थे।

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सनोखर थाना क्षेत्र के मां चंडीका स्थान में चंडीका देवी की पूजा अर्चना की। चंडिका स्थान में पूजा अर्चना के  बाद कहलगांव के गंगा के बीच तीन पहाड़ी में से शांति धाम पहुंच  राम जानकी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में  पूजा अर्चना की। शांति धाम के पुजारी केदार बाबा से मिल आशीर्वाद लिए।  शांति धाम से पूजा अर्चना के बाद नौका से बटेश्वर स्थान   पहुंचे। बटेश्वर में पंडितों के समूह द्वारा पूजा अर्चना कराया गया। संध्या समय  बटेश्वर महोत्सव का उद्घाटन और गंगा महाआरती मैं शामिल हुए। साथ में तारापुर के बिधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी बिजय कुमार सिंह और जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, उपाध्यक्ष, प्रणव कुमार, जदयू प्रदेश सचिव शुभानंद मुकेश आदि शामिल थे । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *