भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर पकड़ाया, यात्रियों ने की जमकर पिटाई; घटना का वीडियो वायरल



भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की कोशिश कर रहे एक चोर को यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने चोर की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर कई यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कुछ संदिग्ध युवक यात्रियों के बीच घूम रहे थे। तभी एक यात्री का मोबाइल चोरी करने की कोशिश करते हुए एक चोर को लोगों ने देख लिया। शोर मचते ही यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना में शामिल दो चोरों में से एक को भीड़ ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौका पाकर वहां से फरार हो गया। काफी देर तक स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन पर सक्रिय चोर गिरोह आए दिन यात्रियों को निशाना बना रहे हैं, जिससे लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों को आरोपी की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, निगरानी बढ़ाने और मोबाइल चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

संवाददाता : रजनीश कुमार, भागलपुर

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *