सहरसा में विवादित जमीन पर जबरन निर्माण का आरोप, पीड़ितों ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र स्थित विशनपुर मौजा की एक विवादित भूमि पर कथित रूप से जबरन मकान निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी सहरसा को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

आवेदनकर्ता भूपेंद्र यादव एवं संजीव कुमार सुमन ने बताया कि संबंधित भूमि वर्ष 2019 में खरीदी गई थी। इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित टाइटल सूट समेत अन्य कानूनी प्रक्रियाएं अभी लंबित हैं, बावजूद इसके विपक्षी पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

 

पीड़ितों का आरोप है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के साथ-साथ यथास्थिति बनाए रखने और निर्माण कार्य रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी कर निर्माण जारी रखा गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सहरसा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्माण रोकने का निर्देश जारी किए जाने के बाद भी थाना और अंचल कार्यालय के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

 

आवेदन में कहा गया है कि विशनपुर मौजा, थाना संख्या-214 की उक्त भूमि पर निर्माण कार्य से भविष्य में कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए।

 

पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को अविलंब रोकने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आवेदन प्राप्त हो गया है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता : इंद्रदेव जी सहरसा ब्यूरो

Related Posts

बाबा बैद्यनाथ धर्मपथ पर श्रद्धालुओं को मिली नई सौगात, प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला का भव्य उद्घाटन

श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से बाबा बैद्यनाथ धर्मपथ स्थित प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन सिमरी…

भागलपुर में छह वर्षीय बच्चे के गले से सोने की चकती झपटने की कोशिश नाकाम, ठेला चालक की सतर्कता से बची बड़ी वारदात

भागलपुर में छह वर्षीय बच्चे के गले से सोने की चकती झपटने की कोशिश नाकाम, ठेला चालक की सतर्कता से बची बड़ी वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *