आनंद मोहन प्रकरण में कानून की एकरूपता पर ज्योति कुमार सिंह ने उठाए सवाल, बोले- न्यायपालिका का सम्मान जरूरी, लेकिन आलोचना भी लोकतांत्रिक अधिकार

सहरसा। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश महासचिव ज्योति कुमार सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की परिहार से हुई रिहाई का आदेश सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निरस्त किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक दायित्व है, लेकिन लोकतंत्र में न्यायिक फैसलों की तार्किक और संवैधानिक आलोचना करना भी नागरिकों का अधिकार है।

 

Sponsored Advertisement

ज्योति कुमार सिंह ने सवाल उठाया कि जब बिहार सरकार ने 10 अप्रैल 2023 को बिहार कारा हस्तक 2012 के नियम 481 में संशोधन किया और उसी आधार पर 27 बंदियों की रिहाई का आदेश जारी हुआ, तो विवाद केवल आनंद मोहन के मामले में क्यों है? क्या रिहाई का लाभ पाने वाले सभी 27 बंदियों को दोबारा जेल जाना होगा या सिर्फ आनंद मोहन को? उन्होंने कहा कि यदि प्रक्रिया में कानूनी त्रुटि थी तो इसकी जवाबदेही सरकार की भी होनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि आनंद मोहन करीब 16 वर्ष जेल में रहने के बाद राज्य सरकार की परिहार प्रक्रिया के तहत रिहा हुए थे। सर्वोच्च न्यायालय ने 26 नवंबर 2026 को 2023 के संशोधन को असंवैधानिक घोषित करते हुए उनकी रिहाई का आदेश निरस्त किया और एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। मोर्चा न्यायालय के आदेश का सम्मान करता है, लेकिन इसके कानूनी पहलुओं पर चर्चा का अधिकार भी सुरक्षित रहना चाहिए।

 

ज्योति सिंह ने आनंद मोहन के मुकदमे में घटनास्थल पर उनकी मौजूदगी को लेकर गवाहों के बयानों में विरोधाभास होने संबंधी सवाल भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आनंद मोहन राजनीतिक परिस्थितियों के शिकार हुए हैं।

 

उन्होंने यूजीसी विनियम 2026, मोकामा विधायक अनंत सिंह से जुड़े प्रकरण और सरकार की नीतियों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कानून की कसौटी सभी के लिए समान होनी चाहिए।

 

अंत में उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर मोर्चा के प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत कर जल्द ही पटना में बैठक आयोजित की जाएगी। मोर्चा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखेगा।

Related Posts

किसानों की खेती पर चौतरफा हमला, धान खरीद से लेकर खाद-बीज की महंगाई तक पर भड़की सीपीएम, आंदोलन की चेतावनी : रणधीर यादव

सहरसा। जिले में किसानों की बदहाल स्थिति और खेती में लगातार बढ़ती लागत को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीपीएम…

प्रधानमंत्री के पोस्टर विवाद में RJD की एंट्री, सात सदस्यीय जांच कमेटी गठित, कई बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैशाली में आयोजित जनसभा के बाद कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल के उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर फाड़ने और कथित तोड़फोड़ का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *