बिहटा में FDDI का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट संपन्न, बिहार-यूपी और झारखंड के 40 CBSE प्रधानाचार्यों ने जानी कौशल शिक्षा की संभावनाएं

फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), पटना परिसर में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के विभिन्न केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) विद्यालयों के 40 प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानाचार्यों को कौशल आधारित शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, आधुनिक तकनीक और उच्च शिक्षा के अवसरों से अवगत कराना था।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. केसी सिन्हा और FDDI के कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की गई।

 

मुख्य अतिथि प्रो. केसी सिन्हा ने अपने संबोधन में कौशल आधारित एवं व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास से जोड़ना बेहद जरूरी है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

 

वहीं, FDDI के कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार ने अतिथियों और प्रधानाचार्यों का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने फुटवियर, फैशन और रिटेल क्षेत्र में उपलब्ध करियर की संभावनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

 

एक्सपोजर विजिट के दौरान संस्थान के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने प्रधानाचार्यों को यहां संचालित पाठ्यक्रमों, आधुनिक प्रयोगशालाओं और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्यों ने संस्थान की प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया और विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रायोगिक कार्यों को करीब से देखा।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाचार्यों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं और संस्थान के विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों ने इस पहल को ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में FDDI और CBSE विद्यालयों के बीच शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई।

Related Posts

किसानों की खेती पर चौतरफा हमला, धान खरीद से लेकर खाद-बीज की महंगाई तक पर भड़की सीपीएम, आंदोलन की चेतावनी : रणधीर यादव

सहरसा। जिले में किसानों की बदहाल स्थिति और खेती में लगातार बढ़ती लागत को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीपीएम…

प्रधानमंत्री के पोस्टर विवाद में RJD की एंट्री, सात सदस्यीय जांच कमेटी गठित, कई बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैशाली में आयोजित जनसभा के बाद कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल के उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर फाड़ने और कथित तोड़फोड़ का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *