पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की छापेमारी, मां जानकी स्टोर से 30 हजार का पैकेटबंद पानी जब्त, बिक्री पर रोक

पटना। बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने शहर के दो खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर जांच की। इस दौरान मिठापुर स्थित मां जानकी स्टोर से करीब 30 हजार रुपये मूल्य का पैकेटबंद पेयजल जब्त किया गया। साथ ही जब्त पानी की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई। दोनों प्रतिष्ठानों से जांच के लिए कुल चार नमूने भी लिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, न्यू बंगाली टोला, मिठापुर स्थित मां जानकी स्टोर की जांच के दौरान एक लीटर की पैकेटबंद पानी की बोतलों पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर और बैच नंबर अंकित नहीं पाया गया। वहीं, 500 मिलीलीटर की बोतलों पर दर्ज लाइसेंस विवरण की जांच में एक उत्पाद का लाइसेंस निलंबित मिला, जबकि दूसरे उत्पाद का लाइसेंस नंबर एफएसएसएआई पोर्टल पर उपलब्ध नहीं था।

Sponsored Advertisement

इसके बाद खाद्य संरक्षा इकाई ने तीनों प्रकार के पैकेटबंद पेयजल का स्टॉक जब्त कर बिक्री पर रोक लगा दी। तीनों उत्पादों से एक-एक नमूना जांच के लिए लिया गया है। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वहीं, पुरंदरपुर स्थित मां एंटरप्राइजेज के निरीक्षण में बिल पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर अंकित नहीं पाया गया। विभाग ने प्रतिष्ठान को बिल पर लाइसेंस नंबर दर्ज करने का निर्देश दिया। यहां से इंडिपेंडेंस वाटर का एक नमूना भी जांच के लिए लिया गया।

खाद्य संरक्षा इकाई के अनुसार, खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित निरीक्षण और नमूनों की जांच का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

आनंद मोहन प्रकरण में कानून की एकरूपता पर ज्योति कुमार सिंह ने उठाए सवाल, बोले- न्यायपालिका का सम्मान जरूरी, लेकिन आलोचना भी लोकतांत्रिक अधिकार

सहरसा। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश महासचिव ज्योति कुमार सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की परिहार से हुई रिहाई का आदेश सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निरस्त किए जाने पर…

बिहटा में FDDI का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट संपन्न, बिहार-यूपी और झारखंड के 40 CBSE प्रधानाचार्यों ने जानी कौशल शिक्षा की संभावनाएं

फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), पटना परिसर में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *