मखाना उत्पादन की बारीकियां सीखने नहरवार पहुंचे कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, मशीनों से तैयार होने की प्रक्रिया को करीब से देखा

सहरसा। जिले के प्रखंड क्षेत्र स्थित एकमात्र एग्रोमेक इंटरनेशनल एलएलपी मखाना उत्पादक, प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाई नहरवार का शुक्रवार को मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, अगवानपुर के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

 

Sponsored Advertisement

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान एग्रोमेक इंटरनेशनल एलएलपी के संस्थापक विवेक सौरभ ने छात्र-छात्राओं को मखाना तैयार करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने मखाना उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए गुरी की सफाई और धुलाई से लेकर मखाना तैयार करने तक के विभिन्न चरणों को समझाया।

 

इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किस तरह पारंपरिक तरीके के साथ आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण को अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जा सकता है। कृषि के क्षेत्र में मखाना की संभावनाओं, इसके विस्तार, मशीनों के उपयोग और उत्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

 

छात्र-छात्राओं ने मखाना तैयार करने की अलग-अलग प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा और अपनी जिज्ञासाओं को लेकर संस्थापक विवेक सौरभ से सवाल भी किए। विद्यार्थियों ने मखाना के निर्यात, बाजार में इसकी मांग और इससे होने वाले आर्थिक लाभ के बारे में भी जानकारी हासिल की।

 

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ कृषि आधारित उद्योगों की व्यावहारिक जानकारी देना और मखाना उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार एवं व्यवसाय की संभावनाओं से परिचित कराना था।

 

मौके पर संस्थान के निदेशक कपलेश्वर राय गुलशन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

35 साल बाद आया पूर्व मंत्री नगीना राय हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार

गोपालगंज। बिहार के बहुचर्चित पूर्व सांसद एवं मंत्री नगीना राय हत्याकांड में करीब 35 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने इस हत्याकांड में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय…

सहरसा में 29 नवंबर को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित, मत्स्यगंधा रिसोर्ट में सजेगा भव्य समारोह

बिहार कुम्हार प्रजापति सामान्य समिति की ओर से आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *