मजदूरों के अधिकार और SIR के खिलाफ मोतिहारी में आज होगा ऐक्टू का 7वां राज्य सम्मेलन, भागलपुर से 15 प्रतिनिधि रवाना

भागलपुर। गरीबों और मजदूरों को वोट के अधिकार से वंचित करने, चार लेबर कोड लागू करने, सामाजिक सुरक्षा और निबंधन में कथित धांधली तथा श्रम विभाग के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन (ऐक्टू) का सातवां राज्य सम्मेलन शनिवार, 28 नवंबर 2026 को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में आयोजित होगा। सम्मेलन में शामिल होने के लिए भागलपुर जिले के 15 मजदूर प्रतिनिधि शुक्रवार को राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त के नेतृत्व में मोतिहारी के लिए रवाना हुए।

 

Sponsored Advertisement

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के राज्य अध्यक्ष एसके शर्मा, राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कापरी, जिला संयुक्त सचिव राजेश कुमार और सिकन्दर तांती के अलावा मुनेश्वर राय, योगेंद्र सिंह, मो. मुमताज, इंदु देवी, अंजना देवी, संगीता देवी, मो. रुस्तम, कैलाश मंडल, सुग्रीव पासवान और गोपाल कापरी शामिल हैं।

 

इस मौके पर मुकेश मुक्त ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया और शर्तों के कारण गरीबों एवं मजदूरों के मताधिकार पर असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ चार लेबर कोड के जरिए मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है और सामाजिक सुरक्षा में कटौती हो रही है, वहीं दूसरी तरफ एसआईआर के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने का खतरा है।

 

उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों पर बढ़ते हमले और एसआईआर के खिलाफ सातवां राज्य सम्मेलन व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा।

 

मुकेश मुक्त ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा करेंगे। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में भाकपा (माले) के पूर्व सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता शामिल होंगे। राज्यभर से चुने गए मजदूर प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मजदूर संगठनों के राज्यस्तरीय और स्थानीय नेता भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

 

सम्मेलन में पिछले सत्र के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही अगले सत्र के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां और आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। सम्मेलन के अंतिम चरण में नई राज्य कमेटी का चुनाव भी किया जाएगा।

Related Posts

35 साल बाद आया पूर्व मंत्री नगीना राय हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार

गोपालगंज। बिहार के बहुचर्चित पूर्व सांसद एवं मंत्री नगीना राय हत्याकांड में करीब 35 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने इस हत्याकांड में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय…

सहरसा में 29 नवंबर को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित, मत्स्यगंधा रिसोर्ट में सजेगा भव्य समारोह

बिहार कुम्हार प्रजापति सामान्य समिति की ओर से आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *