प्रसूता को नहीं मिल रहा था रक्त, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने आगे आकर किया रक्तदान

जामताड़ा: जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता को प्रसव के बाद रक्त की आवश्यकता पड़ने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण मदद के लिए आगे आए। काफी प्रयास के बावजूद जब मरीज के परिजनों को रक्त नहीं मिला, तो उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सुमित शरण सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, नाला प्रखंड के बिंदापाथर थाना क्षेत्र निवासी रामेश्वर पूजहर अपनी गर्भवती पत्नी संजना पूजहर को सोमवार को जामताड़ा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां ऑपरेशन के बाद प्रसव कराया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने मरीज के लिए रक्त की आवश्यकता बताई। परिजनों ने काफी प्रयास किया, लेकिन रक्त की व्यवस्था नहीं हो सकी। अंततः उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण से संपर्क किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।

 

मरीज के पति रामेश्वर पूजहर ने सुमित शरण के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुश्किल समय में उन्होंने जिस तरह मदद की, उसे परिवार हमेशा याद रखेगा। वहीं, परिजन अमित सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके क्षेत्र में ऐसे जिलाध्यक्ष हैं, जो जरूरत पड़ने पर आम लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

 

इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, अंजनी तिवारी, आकाश साव, राजेश बाउरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सुमित शरण के इस मानवीय प्रयास की लोगों ने सराहना की।

Related Posts

भागलपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

भागलपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की भागलपुर जिला इकाई की ओर से अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और विभिन्न राजनीतिक…

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैतृक गांव पहुंचे आनंद मोहन, बोले- मेरे साथ हो रही ज्यादती की कहानी पूरे बिहार को बताऊंगा

सहरसा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द करने और एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *