खेत में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में घायल राजेश कापरी की इलाज के दौरान मौत

भागलपुर/बांका: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कजरा गांव के समीप खेत में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल राजेश कापरी की भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, खेत के पास चिढ़ाने और आपसी बोलचाल को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मृतक के बड़े भाई के मुताबिक, मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान चार से पांच लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। हमलावरों ने हथियार के कुंदे से वहां मौजूद लोगों पर वार किया, जिसमें चार से पांच लोग घायल हो गए।

Sponsored Advertisement

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल राजेश कापरी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

मृतक के परिजनों ने राजकुमार यादव और दिनेश यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, घटना की पूरी वजह और आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बताया जाता है कि राजेश कापरी खेती-बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से बच्चों के सिर से सहारे का साया उठ गया है।

फिलहाल, परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Related Posts

35 साल बाद आया पूर्व मंत्री नगीना राय हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार

गोपालगंज। बिहार के बहुचर्चित पूर्व सांसद एवं मंत्री नगीना राय हत्याकांड में करीब 35 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने इस हत्याकांड में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय…

सहरसा में 29 नवंबर को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित, मत्स्यगंधा रिसोर्ट में सजेगा भव्य समारोह

बिहार कुम्हार प्रजापति सामान्य समिति की ओर से आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *