शादी की खुशियों के बीच मातम, बारात में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बारात में शामिल होने गए एक युवक की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के हुसैनाबाद बाल्टीकारखाना निवासी राममंडल के पुत्र शिवा मंडल अपने कुछ साथियों के साथ बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र स्थित तारड़ गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

Sponsored Advertisement

मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि बारात के दौरान पांच से छह लोग एक साथ शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उनके भाई की मौत हो गई। हालांकि, युवक की मौत शराब पीने के कारण हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

घटना की सूचना मिलने पर बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बताया कि घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले में प्राथमिकी भी शंभूगंज थाने में ही दर्ज की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल की सीमा शंभूगंज थाना क्षेत्र में होने की जानकारी देते हुए शव को संबंधित थाने ले जाने की बात कही, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

फिलहाल, घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक की मौत की असली वजह क्या है और बारात में आखिर उस दौरान क्या हुआ था, यह जांच का विषय है।

जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां एक युवक की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

Related Posts

35 साल बाद आया पूर्व मंत्री नगीना राय हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार

गोपालगंज। बिहार के बहुचर्चित पूर्व सांसद एवं मंत्री नगीना राय हत्याकांड में करीब 35 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने इस हत्याकांड में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय…

सहरसा में 29 नवंबर को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित, मत्स्यगंधा रिसोर्ट में सजेगा भव्य समारोह

बिहार कुम्हार प्रजापति सामान्य समिति की ओर से आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *