भागलपुर में होल्डिंग टैक्स वसूली की रफ्तार सुस्त, पिछले साल से 5 करोड़ पीछे निगम

भागलपुर: बिहार के भागलपुर नगर निगम में होल्डिंग टैक्स वसूली की जिम्मेदारी निजी एजेंसी से लेकर निगम प्रशासन ने अपने हाथों में तो ले ली, लेकिन वसूली की रफ्तार में कोई खास सुधार नहीं हुआ। हालात यह हैं कि निगम पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस बार पांच करोड़ रुपये पीछे चल रहा है।

नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष में 24 नवंबर तक 32 हजार 810 मकानों से 12 करोड़ 50 लाख रुपये की वसूली हुई है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में निजी एजेंसी लाजीकूफ ने अप्रैल से नवंबर तक 17 करोड़ 50 लाख रुपये वसूले थे।

Sponsored Advertisement

55 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य

इस वित्तीय वर्ष में निगम ने 55 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज चार महीने बाकी हैं और अभी 42 करोड़ 50 लाख रुपये की वसूली करनी है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य हासिल करना निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

सरकारी विभागों पर 9.5 करोड़ बकाया

वसूली में सबसे बड़ी बाधा सरकारी विभागों पर बकाया टैक्स है। निगम के मुताबिक, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, रेलवे, विद्युत विभाग और शिक्षा विभाग समेत विभिन्न सरकारी भवनों पर करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये बकाया हैं।

वहीं, निजी बकायेदारों पर शिकंजा कसने के लिए 15 हजार 300 गृहस्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। इनसे करीब 18 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य है। इसके लिए 25 कर संग्राहक और दो टीम लीडर प्रतिदिन अभियान चला रहे हैं।

ऑनलाइन भुगतान में भी सुस्ती

शहर के 81 हजार पंजीकृत मकानों में से 72 हजार 770 का डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। लेकिन 24 नवंबर तक टैक्स जमा करने वाले 32 हजार 810 लोगों में सिर्फ 8 हजार 301 ने ऑनलाइन भुगतान किया। बाकी लोगों ने काउंटर और कर संग्राहकों के माध्यम से टैक्स जमा किया।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों और पुराने भुगतान का डेटा अपडेट नहीं होने से भी परेशानी आ रही है। इन त्रुटियों को दूर करने का काम जारी है। अब देखना होगा कि बचे हुए चार महीनों में निगम वसूली की रफ्तार बढ़ाकर अपने लक्ष्य के कितना करीब पहुंच पाता है।

Related Posts

35 साल बाद आया पूर्व मंत्री नगीना राय हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार

गोपालगंज। बिहार के बहुचर्चित पूर्व सांसद एवं मंत्री नगीना राय हत्याकांड में करीब 35 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने इस हत्याकांड में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय…

सहरसा में 29 नवंबर को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित, मत्स्यगंधा रिसोर्ट में सजेगा भव्य समारोह

बिहार कुम्हार प्रजापति सामान्य समिति की ओर से आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *