संविधान दिवस पर नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन का आयोजन, वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का किया आह्वान

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सामाजिक संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों और इसकी रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना को बनाए रखने और प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक होने की अपील की।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अथक प्रयासों और योगदान से तैयार भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित मजबूत संवैधानिक व्यवस्था दी। लेकिन वर्तमान समय में संविधान की मूल भावना और उसके प्रावधानों को कमजोर करने की कोशिशें चिंताजनक हैं। सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न क्षेत्रों में संवैधानिक नियमों का सही तरीके से पालन सुनिश्चित होना चाहिए।

 

वहीं, कांग्रेस नेता बबलू दास ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत हुआ था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश में लागू किया गया। संविधान लागू होने के बाद देश के प्रत्येक नागरिक, महिला और पुरुष को समान अधिकार प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान किसी एक वर्ग या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि देश के सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का आधार है।

 

बबलू दास ने कहा कि संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का प्रयास देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। जब तक संविधान में विश्वास रखने वाले लोग मौजूद हैं, इसकी मूल भावना को समाप्त करना संभव नहीं है। कार्यक्रम के माध्यम से संविधान की रक्षा, सामाजिक समानता और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Related Posts

संविधान दिवस पर धनबाद समाहरणालय में अधिकारियों और कर्मियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प

धनबाद: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को धनबाद समाहरणालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन…

धनबाद में भू-माफियाओं की कोशिश पर प्रशासन का शिकंजा, झारखंड मोड़ के पास 1.26 एकड़ सरकारी जमीन पर लगा चेतावनी बोर्ड

धनबाद जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिशों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में झारखंड मोड़ के समीप स्थित 1.26…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *