अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा की पदयात्रा पहुंची जहानाबाद, 30 नवंबर को पटना में होगा महासम्मेलन

जहानाबाद। अतिपिछड़ा समाज के अधिकारों और आरक्षण की रक्षा की मांग को लेकर अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकाली गई पदयात्रा गुरुवार को जहानाबाद पहुंची। मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व विधान पार्षद प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में चल रही इस पदयात्रा का स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अतिपिछड़ा समाज के लोगों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने और आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की गई।

 

Sponsored Advertisement

मोर्चा के अनुसार, इस पदयात्रा की शुरुआत 24 नवंबर को गया जिले के गहलौर गांव से हुई थी। यह गांव पर्वत पुरुष के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय दशरथ मांझी का पैतृक गांव है। यहां से शुरू हुई पदयात्रा विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जहानाबाद पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने अतिपिछड़ा समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

 

इस अवसर पर प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज को अपने संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। आरक्षण और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज संगठित होकर अपनी मांगों को मजबूती से नहीं उठाएगा, तब तक अधिकारों की लड़ाई को अपेक्षित मजबूती नहीं मिलेगी। उन्होंने लोगों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

 

मोर्चा की ओर से बताया गया कि यह आंदोलन पांच सूत्री मांगों को लेकर चलाया जा रहा है। इसमें अतिपिछड़ा वर्ग का आरक्षण वर्तमान 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने और स्वर्गीय दशरथ मांझी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की प्रमुख मांग शामिल है।

 

पदयात्रा का समापन 30 नवंबर को पटना में होगा। इस मौके पर मिलर हाई स्कूल मैदान में अतिपिछड़ा महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है। मोर्चा ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचने की अपील की है।

 

 

Related Posts

संविधान दिवस पर नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन का आयोजन, वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का किया आह्वान

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सामाजिक संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर…

गोपालगंज के थावे में दूसरे लापता मदरसा छात्र का भी मिला शव, दो जिलों की पुलिस कर रही कैंप

गोपालगंज/सीवान। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में लापता दो मदरसा छात्रों की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *