नीतीश संवाद नहीं, नीतीश सरकार चाहिए’, प्रशांत किशोर के बयान पर आनंद मोहन का पलटवार, एनएच-327ई पर 187 हादसों में 39 लोगों की मौत का उठाया मुद्दा

सहरसा। पूर्व सांसद आनंद मोहन सोमवार को सहरसा कलेक्ट्रेट पहुंचे और भारतमाला परियोजना के तहत निर्मित एनएच-327ई पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर यातायात सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया। साथ ही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सड़क पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने की मांग की।

 

Sponsored Advertisement

आनंद मोहन ने बताया कि सहरसा जिले में पूरीख तुनियाही से बनगांव तक एनएच पर आवागमन शुरू होने के महज 190 दिनों के भीतर 187 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों में 39 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर दिव्यांग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इतनी कम अवधि में दुर्घटनाओं और मौतों का आंकड़ा बेहद चिंताजनक है। इसके लिए सड़क निर्माण के दौरान निर्धारित ट्रैफिक प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों की अनदेखी जिम्मेदार है।

 

उन्होंने तुलसीयाही, बेला, आजाद चौक, नवहट्टा मोड़, पंचगछिया पीएचसी जाने वाली सड़क, धर्म मोड़, सहल चौक और बनगांव चौक को दुर्घटनाप्रवण क्षेत्र बताते हुए वहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एनएच आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है। पटोरी बाजार 10 पंचायतों का प्रमुख बाजार है, लेकिन वहां टी-अंडरपास, फुट ओवरब्रिज और यू-टर्न जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं हैं।

 

आनंद मोहन ने नवहट्टा और आजाद चौक पर अंडरपास, पटोरी में महादेव मंदिर के समीप अस्पताल जाने वाले रास्ते पर फुट ओवरब्रिज तथा पूरीख से बनगांव तक आवश्यक स्थानों पर यू-टर्न और जेब्रा क्रॉसिंग बनाने की मांग की।

 

वहीं, प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर प्रशांत किशोर से ही बात कीजिए, यहां जदयू के लोग हैं। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “नीतीश संवाद नहीं, नीतीश सरकार चाहिए।” उनके इस बयान को प्रशांत किशोर पर सियासी पलटवार के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

दबंगई का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, जांघ में फंसी है गोली; भागलपुर में चल रहा इलाज

भागलपुर/बांका। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में दबंगई का विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में भगवानपुर गांव निवासी निवास…

मिरजानहाट चौक पर नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

भागलपुर। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *