मिरजानहाट चौक पर नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

भागलपुर। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित मिरजानहाट चौक पर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से दुकान लगाकर आवागमन बाधित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

Sponsored Advertisement

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे और सार्वजनिक जगहों पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हटाया। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम के इस अभियान के दौरान दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण दस्ते ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा दुकान लगाकर अतिक्रमण नहीं करें।

 

नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अभियान के बाद भी यदि किसी दुकानदार द्वारा दोबारा सड़क या सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण किया जाता है, तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना लगाने के साथ नियमानुसार अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

गौरतलब है कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे दुकानें लगाए जाने से कई जगहों पर सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

 

नगर निगम की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम नागरिकों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है। अब देखना होगा कि नगर निगम का यह अभियान आगे भी कितनी नियमितता से जारी रहता है।

Related Posts

नीतीश संवाद नहीं, नीतीश सरकार चाहिए’, प्रशांत किशोर के बयान पर आनंद मोहन का पलटवार, एनएच-327ई पर 187 हादसों में 39 लोगों की मौत का उठाया मुद्दा

सहरसा। पूर्व सांसद आनंद मोहन सोमवार को सहरसा कलेक्ट्रेट पहुंचे और भारतमाला परियोजना के तहत निर्मित एनएच-327ई पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी चिंता…

भागलपुर की शान कतरनी धान पर संकट, 700 हेक्टेयर से सिमटकर 200 एकड़ में रह गई खेती; किसानों का पारंपरिक फसल से मोहभंग

जर्दालू आम और सिल्क के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला भागलपुर अपनी खास खुशबू और लाजवाब स्वाद वाले कतरनी धान के लिए भी मशहूर है। इसकी भीनी-भीनी महक देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *