दबंगई का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, जांघ में फंसी है गोली; भागलपुर में चल रहा इलाज

भागलपुर/बांका। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में दबंगई का विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में भगवानपुर गांव निवासी निवास पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके बाएं पैर की जांघ में लगी है। घायल को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर लाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

 

Sponsored Advertisement

घायल निवास पासवान के अनुसार, वह अपने घर के पास ब्रश कर रहे थे। इसी दौरान गांव के पांच लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उनमें से तीन लोगों ने अन्य व्यक्ति को हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद भवानी शंकर पासवान ने कथित तौर पर हथियार निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं पैर की जांघ में जा लगी। घायल का कहना है कि गोली अब भी उनकी जांघ में फंसी हुई है, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

 

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए रजौन लेकर पहुंचे। वहां से बेहतर उपचार के लिए बांका ले जाया गया। इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

घायल ने घटना के पीछे जमीन विवाद की बात से इनकार किया है। उनका आरोप है कि गांव में कुछ लोग अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं और मनमानी करते हैं। इसी दबंगई का विरोध करने पर उन्हें निशाना बनाया गया।

 

निवास पासवान ने घटना में शामिल बताए जा रहे लोगों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, आरोपितों में एक चौकीदार, एक पंचायत समिति सदस्य और अन्य सरकारी पदों पर कार्यरत लोग भी शामिल हैं।

 

फिलहाल घटना को लेकर घायल के बयान के आधार पर आरोप सामने आए हैं। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस जांच के बाद ही गोलीबारी की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

बैंक की नौकरी छोड़ राजीव प्रदीप ने शुरू किया अपना कारोबार, आज हर महीने कर रहे 80 हजार रुपये की बचत

भागलपुर: “चलता रहूंगा पथ पर, चलने में माहिर बन जाऊंगा, या तो सफलता हाथ लगेगी या मुसाफिर बन जाऊंगा।” ये पंक्तियां भागलपुर के रहने वाले राजीव प्रदीप की जिंदगी और…

बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बर्बाद की धान की फसल, किसानों पर टूटा आर्थिक संकट; मुआवजे की मांग

    Sponsored Advertisement भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड के भुलनी पंचायत में किसानों को भारी नुकसान, सरकार से आर्थिक सहायता और रबी फसल के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *