बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बर्बाद की धान की फसल, किसानों पर टूटा आर्थिक संकट; मुआवजे की मांग

 

 

Sponsored Advertisement

भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड के भुलनी पंचायत में किसानों को भारी नुकसान, सरकार से आर्थिक सहायता और रबी फसल के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की अपील

 

भागलपुर। बिहार समेत देश के कई राज्यों में पिछले दो दिनों से जारी चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में पककर तैयार धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। जिन किसानों ने महीनों तक दिन-रात मेहनत कर खाद, बीज और सिंचाई पर अपनी पूंजी लगाई थी, उनकी उम्मीदों पर अचानक हुई बारिश ने पानी फेर दिया है। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है।

 

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत भुलनी पंचायत के मरचिरमा गांव में भी बेमौसम बारिश का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार थी और किसान कटाई की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच चक्रवाती तूफान और बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। कई किसानों की तैयार फसल प्रभावित हुई है। इससे इस साल अच्छी पैदावार और बेहतर आमदनी की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को बड़ा झटका लगा है।

 

मरचिरमा गांव निवासी किसान परमानंद सिंह ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों ने धान की अच्छी पैदावार के लिए काफी मेहनत की थी। खाद, बीज, सिंचाई और खेती के अन्य कार्यों में बड़ी रकम खर्च की गई थी। फसल तैयार होने के बाद किसानों को अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन असमय बारिश ने उनकी सारी मेहनत बर्बाद कर दी।

 

किसान परमानंद सिंह ने सरकार से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही आगामी रबी फसल की खेती के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने में सरकार सहयोग करे, ताकि किसान इस आर्थिक संकट से उबरकर दोबारा खेती शुरू कर सकें।

 

इस दौरान किसान परमानंद सिंह, देव शरण सिंह, विकेस सिंह, आशीष कुमार, विजय कुमार दास, पंचानंद सिंह एवं तरुण कुमार सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। सभी ने सरकार से किसानों के हित में जल्द राहत देने की अपील की।

Related Posts

भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, खलीफाबाग चौक हादसे में घायल बावर्ची राजेंद्र टाटी की मौत

भागलपुर: शहर में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही…

बैंक की नौकरी छोड़ राजीव प्रदीप ने शुरू किया अपना कारोबार, आज हर महीने कर रहे 80 हजार रुपये की बचत

भागलपुर: “चलता रहूंगा पथ पर, चलने में माहिर बन जाऊंगा, या तो सफलता हाथ लगेगी या मुसाफिर बन जाऊंगा।” ये पंक्तियां भागलपुर के रहने वाले राजीव प्रदीप की जिंदगी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *