बैंक की नौकरी छोड़ राजीव प्रदीप ने शुरू किया अपना कारोबार, आज हर महीने कर रहे 80 हजार रुपये की बचत

भागलपुर: “चलता रहूंगा पथ पर, चलने में माहिर बन जाऊंगा, या तो सफलता हाथ लगेगी या मुसाफिर बन जाऊंगा।” ये पंक्तियां भागलपुर के रहने वाले राजीव प्रदीप की जिंदगी और उनके संघर्ष की कहानी को बखूबी बयां करती हैं। उन्होंने सुरक्षित नौकरी का रास्ता छोड़कर स्वरोजगार को अपनाया और अपनी मेहनत, लगन तथा दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर सफलता की नई इबारत लिख दी।

 

Sponsored Advertisement

दरअसल, राजीव प्रदीप पहले बैंकिंग सेक्टर में काम करते थे। नौकरी के दौरान उन्हें नियमित आमदनी तो होती थी, लेकिन भविष्य के लिए होने वाली बचत से वे संतुष्ट नहीं थे। कभी 15 हजार तो कभी 20 हजार रुपये ही बचत हो पाती थी। ऐसे में उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से खुद का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

 

इसके बाद उन्होंने भागलपुर में निर्माण सामग्री से जुड़े कारोबार की शुरुआत की। अपने व्यवसाय के तहत उन्होंने फेवर ब्लॉक, सीमेंटेड ईंट, सीमेंटेड गमले और पार्कों में इस्तेमाल होने वाली सीमेंटेड बेंच सहित कई तरह के उत्पादों का निर्माण शुरू किया। हालांकि, नौकरी छोड़कर नए कारोबार में उतरना उनके लिए आसान नहीं था। शुरुआत में बाजार में अपनी पहचान बनाने, ग्राहकों का भरोसा जीतने और कारोबार को स्थापित करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई बार उन्हें अपनी जमा पूंजी डूबने का डर भी सताया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

 

राजीव ने लगातार मेहनत की और अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। धीरे-धीरे उनके उत्पादों की मांग बढ़ने लगी और कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली। आज स्थिति यह है कि वे अपने व्यवसाय से हर महीने करीब 80 हजार रुपये की बचत कर रहे हैं।

 

खास बात यह है कि राजीव प्रदीप ने अपने कारोबार के माध्यम से कई अन्य फैक्ट्रियों को भी सहयोग दिया है। इससे दूसरे कारोबारियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

 

राजीव प्रदीप की यह सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उनकी कहानी संदेश देती है कि जोखिम उठाने का साहस, सही योजना और निरंतर मेहनत हो तो सीमित संसाधनों में भी सफलता हासिल की जा सकती है।

Related Posts

भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, खलीफाबाग चौक हादसे में घायल बावर्ची राजेंद्र टाटी की मौत

भागलपुर: शहर में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही…

बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बर्बाद की धान की फसल, किसानों पर टूटा आर्थिक संकट; मुआवजे की मांग

    Sponsored Advertisement भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड के भुलनी पंचायत में किसानों को भारी नुकसान, सरकार से आर्थिक सहायता और रबी फसल के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *