मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को लेकर सीवान प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

 

 

Sponsored Advertisement

सीवान: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित सीवान दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आगामी 25 नवंबर को दारौंदा प्रखंड के चिंतामनपुर स्थित विवि गिरी यूनिवर्सिटी सह ममता कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले के वरीय अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

 

इसी कड़ी में शनिवार को सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने जिले के वरीय एवं संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के आवागमन, पार्किंग की सुविधा, लोगों की आवाजाही और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम के सुचारू संचालन तक हर पहलू पर गंभीरता से काम कर रहा है। अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

 

इस निरीक्षण के दौरान एडीएम, डीडीसी, एसडीपीओ, डीएसपी, दारौंदा की प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी, अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन सहित जिले के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

गौरतलब है कि 25 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संभावित कार्यक्रम होने के कारण चिंतामनपुर स्थित विवि गिरी यूनिवर्सिटी सह ममता कॉलेज एंड हॉस्पिटल इन दिनों चर्चा में है। डीएम और एसपी के संयुक्त निरीक्षण के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों में और तेजी आने की संभावना है। हालांकि, मुख्यमंत्री का यह दौरा फिलहाल संभावित कार्यक्रम के रूप में प्रस्तावित है।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *