पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अंग क्रान्ति सेना व छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विश्वविधालय छात्र सेवा केंद्र से कार्यकर्ताओं का जत्था विश्वविधालय प्रशासन व कुलाधिपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश मार्च विश्वविधालय प्रशासनिक भवन तक निकाला।

अंग क्रांति सेना व छात्र संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन व कुलाधिपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने बिहार के माननीय कुलाधिपति फागू चौहान का पुतला फूंक कर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व अंग क्रांति सेना विश्वविद्यालय अध्यक्ष गौतम पासवान व छात्र संघर्ष मोर्चा के विश्वविद्यालय संयोजक साकेत राज कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशिर रंजन सिंह ने कहा विश्वविद्यालय बेपटरी हो चुकी है कुलाधिपति कुंभकरनी नींद छोड़े और जल्द से जल्द तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्थाई कुलपति को नियुक्त करें।

प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने कहा छात्र-छात्राएं को मूल प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है अभिलंब इस समस्या का समाधान विश्वविद्यालय प्रशासन करें। विश्वविद्यालय प्रभारी अमरजीत मंडल ने कहा जब तक स्थाई कुलपति विश्वविद्यालय को नहीं मिल जाएगा तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। छात्र संघर्ष मोर्चा विश्वविद्यालय संयोजक साकेत राज ने कहा सत्र अनियमित,मूल प्रमाण पत्र पर कुलपति का साइन नहीं होना ,अंकपत्र के लिए विश्वविद्यालय में कागज उपलब्ध नहीं है इन तमाम समस्याओं को अभिलंब विश्वविद्यालय प्रशासन समाधान करें।

अंग क्रांति सेना जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा जब तक संगठन का मांग पूरा नहीं हो जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशिर रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंदन भारद्वाज, वरिष्ठ नेता राजेश कुमार उर्फ राजा मंडल, विश्वविद्यालय प्रभारी अमरजीत मंडल, विश्वविद्यालय अध्यक्ष गौतम पासवान, जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार, प्रीतम कुमार रितिक कुमार सुजीत कुमार आशीष कुमार साहिल कुमार रुपेश कुमार कृष्णा कुमार अभिषेक कुमार गुलशन कुमार सुनीश कुमार, छात्र संघर्ष मोर्चा विश्वविद्यालय संयोजक साकेत राज , वि वि अध्यक्षआयुष राज ,अंकित कश्यप,सत्यम कुमार ,अमित कुमार ,प्रिंस कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *