नाला वनक्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, अर्जुन की लकड़ी से लदी टाटा पिकअप जब्त

जामताड़ा जिले के नाला वनक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्जुन की लकड़ी से लदी एक टाटा पिकअप वैन को जब्त किया है। वन विभाग की सतर्कता के कारण तस्करों की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान वाहन चालक सहित अन्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के नाला-मुर्गाबनी मुख्य सड़क पर भेलाडंगाल मोड़ के समीप वन विभाग की गश्ती टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की एक टाटा पिकअप को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में 18 बोटा अर्जुन की लकड़ी लदी हुई पाई गई। बरामद लकड़ी का कुल आयतन लगभग 3.2571 घन मीटर बताया गया है।

 

वन अधिकारियों ने जब वाहन चालक से लकड़ी परिवहन से संबंधित वैध वन अनुमति पत्र और वाहन के आवश्यक कागजात मांगे तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग ने मौके पर ही गवाहों की उपस्थिति में जब्ती सूची एवं मापी सूची तैयार कर वाहन और लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।

 

जब्त टाटा पिकअप और बरामद लकड़ी को वनक्षेत्र कार्यालय नाला परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इस अभियान में प्रधान वनरक्षी पुलक कुमार माल, वनरक्षी जाफर मियां, होमगार्ड बापी दास सहित अन्य वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

वन विभाग ने मामले में वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि वन संपदा की तस्करी और अवैध कटाई में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और वन विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

    जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

    दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

    जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *