राजगीर मेला घूमकर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर में बच्ची समेत 3 की मौत, दर्जनभर घायल

बिहार के नालंदा जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। राजगीर के मलमास मेले से घूमकर लौट रहे लोगों से भरे एक सीएनजी ऑटो की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक छह वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Sponsored Advertisement

घटना छबिलापुर थाना क्षेत्र के साइडपर स्थित के.के. पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई। मृतकों की पहचान गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के गन्नू बिगहा गांव निवासी राज किशोर रविदास की 6 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी, बसंत रविदास की 60 वर्षीय पत्नी रानी देवी तथा नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के कोचरा गांव निवासी विजय रविदास के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, परिवार के लगभग 15 सदस्य एक ऑटो पर सवार होकर राजगीर के मलमास मेले में घूमने आए थे। मेला देखने के बाद सभी अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 3 वर्षीय अंकुश कुमार, 32 वर्षीय पूजा कुमारी और 7 वर्षीय चांदो कुमारी को बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर किया गया है।

 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

 

छबिलापुर थाना के एसआई मिथलेश कुमार ने बताया कि राजगीर मेला घूमकर लौट रहे लोगों का ऑटो ट्रक से टकरा गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *