नेपाल के होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, सहरसा के धमसेना गांव में पसरा मातम; परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

सहरसा। नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की खबर से सहरसा जिले के धमसेना गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक प्रिंस यादव, पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु एकेडमी के संस्थापक रौशन आनंद के छोटे भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव धमसेना वार्ड संख्या-02 में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Sponsored Advertisement

प्रिंस यादव की मां अनु देवी और पिता विद्यानंद यादव इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं। परिवार में जहां कुछ दिनों पहले तक शादी की तैयारियां और खुशियों का माहौल था, वहीं इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया है। परिजनों ने बताया कि रौशन आनंद की चचेरी बहन की 29 जून को होने वाली शादी को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

 

मृतक के चाचा मनोज सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें प्रिंस की मौत की जानकारी मिली। बाद में घटना की पुष्टि हुई, लेकिन मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि विराटनगर के शंभू होटल से प्रिंस की संदिग्ध मौत की सूचना मिली है।

 

परिवार का कहना है कि प्रिंस पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी अचानक हुई मौत कई सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में परिजन मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

वहीं प्रिंस यादव के चचेरे चाचा संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के कई सदस्य और गांव के लोग नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, नेपाल पुलिस होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

फिलहाल प्रिंस यादव की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

संवाददाता : इन्द्रदेव जी

Related Posts

जीवन जागृति सोसाइटी ने एनसीसी कैडेटों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, आपातकाल में जान बचाने की सिखाई तकनीक

जीवन जागृति सोसाइटी की ओर से लाजपत पार्क स्थित 4 बिहार बटालियन एनसीसी परिसर में एनसीसी कैडेटों के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) एवं प्राथमिक उपचार का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

सहरसा में सूखा नशा पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 333 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा जिले में सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसबन्नी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *