पलामू में फल की पेटियों में छिपाकर बस से बिहार भेजी जा रही थी शराब, 24 पेटी जब्त; ड्राइवर-कंडक्टर हिरासत में

झारखंड के मेदिनीनगर से बिहार के औरंगाबाद जा रही एक यात्री बस से पुलिस ने 24 पेटी अवैध शराब बरामद की है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शराब को फल की पेटियों में छिपाकर रखा था। मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, यात्री बस को भी जब्त कर लिया गया है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि यात्री बस के जरिए अवैध शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर पड़वा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-139 पर पुलिस ने बस को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बस की डिक्की से फल की पेटियों में छिपाकर रखी गई 24 पेटी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति इमरजेंसी गेट से निकलकर फरार हो गया।

 

पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पूछताछ में ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि बस स्टैंड में एक व्यक्ति ऑटो से आया था और फल की पेटियां बिहार ले जाने की बात कही थी। इसके एवज में उसने दोनों को एक हजार रुपये दिए थे।

 

थाना प्रभारी के अनुसार, ड्राइवर और कंडक्टर की भूमिका संदिग्ध है। बस का कंडक्टर पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी और ड्राइवर टाउन थाना क्षेत्र के सूदना का रहने वाला है। पुलिस फरार व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

 

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद पलामू के रास्ते बिहार में शराब की तस्करी की जाती रही है। आंकड़ों के अनुसार, पलामू पुलिस ने 2024 में करीब डेढ़ करोड़ रुपये, 2025 में लगभग एक करोड़ रुपये और 2026 में अब तक 50 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त की है। फल की पेटियों में छिपाकर शराब भेजने का यह मामला तस्करी के नए तरीके को उजागर करता है।

Related Posts

बिहटा में फर्नीचर दुकान से 2.80 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; एक सप्ताह बाद भी FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फर्नीचर दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। विशुनपुरा गांव स्थित…

मत्स्यगंधा के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान, करीब 50 हजार रुपये का कटा चालान

सहरसा शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार की देर शाम मत्स्यगंधा के समीप मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) रंजन जायसवाल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *