छठ की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, दो युवक गंभीर

पलामू के रेहला में छठ पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। तीन बेटियों के बाद जन्मे कृष्णा पाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

दरअसल, घटना रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। मृतक की पहचान उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा जरही टोला निवासी अजय पाल के पुत्र कृष्णा पाल के रूप में हुई है।

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, कृष्णा अपनी मां के साथ छठ पर्व मनाने ननिहाल आया हुआ था। रविवार को वह अपने ममेरे और मौसेरे भाई के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर छठ पूजा का सामान खरीदने बाजार जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दोनों अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

तीन बेटियों का इकलौता भाई था कृष्णा

कृष्णा अपने परिवार का इकलौता बेटा था। तीन बेटियों के बाद उसके जन्म से परिवार में खुशियां आई थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पिता अजय पाल ओडिशा में मजदूरी करते हैं। इस बार भी वह छठ पर्व पर घर नहीं आ सके। इधर, मां बेटे के साथ ननिहाल में छठ मनाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि कुछ ही देर में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा।

बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में छठ पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे मुरमा कला गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Related Posts

भाजपा पूर्वांचल नाला मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, 63 कार्यकर्ताओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी

भाजपा पूर्वांचल नाला मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, 63 कार्यकर्ताओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी

पलामू में घर के दरवाजे पर बैठे लोगों को पिकअप ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, दो घायल

झारखंड के पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड अंतर्गत खुरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर के दरवाजे पर बैठकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *