जामताड़ा में स्वच्छ और विकसित झारखंड का संदेश लेकर दौड़े लोग, डीसी ने खुद लगाई झाड़ू

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को जामताड़ा में जिला स्तरीय ‘रन फॉर स्वच्छ और विकसित झारखंड’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत परिसदन भवन (सर्किट हाउस) से हुई। इस दौरान उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

 

Sponsored Advertisement

इसके बाद उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ परिसदन भवन से शुरू होकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक आवास होते हुए घोष तालाब स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पहुंची। यहां उपायुक्त के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान डीसी आलोक कुमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर घाट की सफाई की और श्रमदान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

 

उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं भी दीं।

 

उन्होंने कहा कि झारखंड अपने 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर विकास के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अलग राज्य के निर्माण के लिए हुए संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने सभी लोगों से राज्य को विकसित बनाने में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर तक प्रखंड और पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चयनित टीमों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

 

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

 

**रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा**

Related Posts

पलामू में घर के दरवाजे पर बैठे लोगों को पिकअप ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, दो घायल

झारखंड के पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड अंतर्गत खुरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर के दरवाजे पर बैठकर…

जामताड़ा में धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर एसपी कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जामताड़ा में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस खास अवसर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *