रामगढ़ में छठ की धूम, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, भक्ति और आस्था में डूबा पूरा जिला

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को रामगढ़ जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। संध्या अर्घ्य के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ महापर्व की धूम रही। बिजुलिया तालाब, दामोदर नदी सहित जिले के विभिन्न नदी घाटों, तालाबों और कृत्रिम जलाशयों पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

 

Sponsored Advertisement

शाम होते ही पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। छठव्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान व्रतियों ने भगवान भास्कर और छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की।

 

इससे पहले श्रद्धालु बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, मौसमी फल, गन्ना, नारियल सहित विभिन्न पूजन सामग्रियां सजाकर परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचे। घाटों तक पहुंचने के दौरान छठ के पारंपरिक गीतों और गाजे-बाजे ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

 

घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नदी और तालाबों में व्रतियों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बांस की मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नाव, गोताखोरों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

 

इसके अलावा विभिन्न पूजा समितियों की ओर से घाटों पर आकर्षक विद्युत सजावट, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

 

संध्या अर्घ्य के साथ ही पूरा रामगढ़ जिला छठी मैया की भक्ति में सराबोर नजर आया। अब सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का विधिवत समापन होगा।

 

**संवाददाता : राजीव सिंह, रामगढ़**

Related Posts

पलामू में घर के दरवाजे पर बैठे लोगों को पिकअप ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, दो घायल

झारखंड के पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड अंतर्गत खुरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर के दरवाजे पर बैठकर…

जामताड़ा में धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर एसपी कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जामताड़ा में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस खास अवसर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *