नाला में मतदाता जागरूकता की गूंज, तीन प्रखंडों के चयनित छात्र-छात्राओं ने निबंध और क्विज प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

जामताड़ा। लोकतंत्र की मजबूती और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंडों नाला, कुंडहित और फतेहपुर के चयनित छात्र-छात्राओं के बीच प्रखंड स्तरीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के तहत आयोजित यह कार्यक्रम राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के सभागार में संपन्न हुआ।

 

Sponsored Advertisement

प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के उन छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सफलता हासिल की थी। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता पूनम कच्छप एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने निबंध लेखन के माध्यम से मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाता के अधिकारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में मतदान और लोकतंत्र से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रखंड स्तर पर सफल होने वाले प्रतिभागियों को अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

 

मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का जागरूक होना जरूरी है। ईएलसी के माध्यम से बच्चों को छोटी उम्र से ही मतदान के महत्व और जिम्मेदारियों की जानकारी मिल रही है। आज के विद्यार्थी ही आने वाले कल के जिम्मेदार मतदाता हैं।

 

वहीं, बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहली सीढ़ी है। विद्यार्थियों को अभी से मतदान का महत्व समझना चाहिए, ताकि भविष्य में जागरूक समाज का निर्माण हो सके।

 

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने कहा कि ईएलसी के माध्यम से बच्चों में मतदान के प्रति रुचि बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी जिला स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अपने घरों एवं गांवों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाएंगे।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल, बीआरपी सुनील कुमार मंडल सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

Related Posts

सहरसा बस्ती में डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से बोले- नशे से दूर रहें, अच्छे नागरिक बनें

सहरसा। कोसी क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘नशा मुक्त कोसी अभियान’ लगातार जनजागरूकता का रूप…

छठ पूजा को लेकर ग्रामीण युवाओं की अनूठी पहल, कोयल नदी छठ घाट की सफाई में जुटे ग्रामीण; जेसीबी से रास्ते को भी कराया समतल

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पलामू जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में नावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *