सहरसा बस्ती में डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से बोले- नशे से दूर रहें, अच्छे नागरिक बनें

सहरसा। कोसी क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘नशा मुक्त कोसी अभियान’ लगातार जनजागरूकता का रूप ले रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को सहरसा बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं, छात्रों और स्थानीय लोगों को सूखे नशे (ड्रग्स) सहित विभिन्न मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना, समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर नकेल कसना है। इस अभियान के माध्यम से सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में लोगों को नशामुक्त समाज बनाने के लिए एकजुट किया जा रहा है।

 

इस दौरान डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि उन्हें खुशी है कि नशा मुक्त कोसी अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। समाज के लोग खुद आगे आकर इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। यह बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे से हमेशा दूर रहें और एक अच्छे नागरिक बनकर समाज एवं देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।

 

उन्होंने कहा कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह कई समस्याओं की शुरुआत है। नशे की लत व्यक्ति के भविष्य, परिवार और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर सकती है। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। साथ ही बिहार सरकार और केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहिए।

 

डीआईजी ने लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ सभी एकजुट होकर आगे आएं और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आइए, मिलकर नशामुक्त कोसी बनाने का संकल्प लें और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।

 

कोसी पुलिस की इस पहल का उद्देश्य केवल नशे के कारोबार पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता पैदा कर युवाओं को नशे से दूर रखना भी है।

Related Posts

सहरसा में छठ की रौनक के बीच महंगा हुआ कद्दू, पिछले साल के मुकाबले दोगुने हुए दाम

लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व के पहले दिन कद्दू-भात खाने की पारंपरिक परंपरा को लेकर बाजारों में कद्दू की मांग बढ़…

छठ महापर्व को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, सहरसा-सुपौल-मधेपुरा के घाटों का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    Sponsored Advertisement सहरसा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बिजली विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *