पटना में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, सिर में मारी गोली; मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिमरी गांव में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक किराए के मकान में घुसकर युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मृतक का मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान 32 वर्षीय इरफान इमाम उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था और पिछले दो वर्षों से सिमरी गांव में किराए के मकान में अपनी पत्नी नेहा परवीन और दो बच्चों के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले नेहा परवीन से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे दो अपराधी उसके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। जैसे ही इरफान ने दरवाजा खोला, अपराधियों ने बेहद करीब से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद अपराधी उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

 

वहीं, मृतक की पत्नी नेहा परवीन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले भी आरा से बाइक पर लौटने के दौरान बिहटा के मौदही गांव के पास उन दोनों पर हवाई फायरिंग की गई थी। हालांकि, उस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए थे।

 

बताया जा रहा है कि इरफान के परिवार में आपसी विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते वह अपने परिवार के साथ अलग किराए के मकान में रह रहा था। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Posts

दरभंगा में 1.39 करोड़ की चांदी लूट का खुलासा, बीजेपी नेता समेत पांच गिरफ्तार; 62 किलो से अधिक चांदी बरामद

दरभंगा में 1.39 करोड़ की चांदी लूट का खुलासा, बीजेपी नेता समेत पांच गिरफ्तार; 62 किलो से अधिक चांदी बरामद

नालंदा में भूसे की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, मिनी ट्रक से 3200 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार

नालंदा में भूसे की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, मिनी ट्रक से 3200 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *