बक्सर में 17 वर्षीय किशोर को घेरकर मारी गोली, चार दिन पुराने विवाद में वारदात; दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी

बक्सर: बिहार के बक्सर में एक 17 वर्षीय किशोर को घेरकर गोली मारने का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरबतपुर गांव निवासी मोहित चौधरी को चौसा में बाइक सवार दो युवकों ने निशाना बनाया। गोली उसके बाएं हाथ की हथेली को भेदते हुए पार निकल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तत्काल बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल मोहित चौधरी के मुताबिक, वह बाइक से महादेवा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चौसा गर्ल्स हाईस्कूल के पास पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसी बीच नरबतपुर निवासी 18 वर्षीय विकास ठाकुर ने कमर से पिस्टल निकालकर उस पर गोली चला दी। गोली मोहित के बाएं हाथ की हथेली को चीरते हुए निकल गई। विकास के साथ चुन्नी गांव निवासी दिव्यांशु बाइक चला रहा था।

Sponsored Advertisement

चार दिन पुराने विवाद में गोलीबारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच चार दिन पहले गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। घायल मोहित ने विकास ठाकुर पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस दूसरे आरोपी की भूमिका और घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल किशोर से पूछताछ कर पूरी जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, घायल और आरोपियों के बीच पहले से पहचान होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

बेगूसराय में सवर्ण हुंकार सभा में अजीत भारती का मोदी सरकार पर हमला, गिरिराज सिंह और मोहन भागवत को भी घेरा

बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर एवं स्थानीय निवासी अजीत भारती ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सभा में हजारों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *