संजय झा से अक्षरा सिंह की मुलाकात के बाद बिहार की सियासत में हलचल, क्या जन सुराज छोड़ जेडीयू में होंगी शामिल?

पटना: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोमवार को हुई इस मुलाकात की तस्वीर खुद संजय झा ने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर सामने आते ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या अक्षरा सिंह अब प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से दूरी बनाकर जेडीयू का दामन थामने जा रही हैं?

दरअसल, अक्षरा सिंह इससे पहले जन सुराज अभियान से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने सामाजिक बदलाव का हवाला देते हुए इस अभियान में शामिल होने का ऐलान किया था। उस दौरान उनके चुनाव लड़ने की भी चर्चा जोरों पर थी, लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। अब संजय झा से उनकी मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को एक बार फिर हवा दे दी है।

Sponsored Advertisement

जन सुराज से मोहभंग या जेडीयू में नई पारी?

अक्षरा सिंह की इस मुलाकात को लेकर कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मुलाकात महज शिष्टाचार भेंट थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति है। इस मुलाकात के दौरान अक्षरा सिंह के पिता भी मौजूद थे।

पवन सिंह से विवाद को लेकर भी रही हैं चर्चा में

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। पवन सिंह के साथ उनके विवाद को लेकर भी वह लगातार सुर्खियों में रही हैं। वहीं, पवन सिंह फिलहाल बीजेपी के साथ राजनीतिक रूप से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह की जेडीयू के वरिष्ठ नेता से मुलाकात को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने भी संजय झा से मुलाकात की थी।

हालांकि, अक्षरा सिंह के जेडीयू में शामिल होने को लेकर अभी तक न तो पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही अभिनेत्री ने खुद इस संबंध में कोई घोषणा की है। ऐसे में अब सबकी नजरें उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हैं। सवाल यही है कि क्या भोजपुरी की यह चर्चित अभिनेत्री अब बिहार की सियासत में नई पारी की शुरुआत करेंगी?

Related Posts

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

बेगूसराय में सवर्ण हुंकार सभा में अजीत भारती का मोदी सरकार पर हमला, गिरिराज सिंह और मोहन भागवत को भी घेरा

बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर एवं स्थानीय निवासी अजीत भारती ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सभा में हजारों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *