भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज का डीएम ने किया निरीक्षण, यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश



भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेली ब्रिज पर चल रहे वाहनों के परिचालन और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने समीक्षा भवन में विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। बैठक में बेली ब्रिज पर आवागमन को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि बेली ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 24 घंटे पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि वर्तमान में एक वाहन को बेली ब्रिज पार करने में लगभग 3 से 4 मिनट का समय लग रहा है। इस समय को और कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यातायात और अधिक सुचारू हो सके।

बता दें कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद सीमा सड़क संगठन (BRO) की ओर से चार बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। इन्हीं बेली ब्रिज के माध्यम से फिलहाल वाहनों का आवागमन जारी है।

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू बनी रहे।

संवाददाता : रजनीश कुमार
स्थान : भागलपुर

Sponsored Advertisement
  • Related Posts

    सहरसा में 306 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख रुपये नकद समेत कई दस्तावेज बरामद

    सहरसा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

    पीरपैंती में बीमारी से 18 वर्षीय नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

    भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र के टोपरा गांव में बीमारी से 18 वर्षीय नवविवाहिता नंदनी कुमारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान टोपरा निवासी जुगेश राय की पत्नी के रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *