मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

बिहार के मोतिहारी में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। आरोप है कि पाकिस्तान में बैठे लोग कमीशन का लालच देकर स्थानीय युवकों से साइबर ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा रहे थे। इस मामले में नगर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 20 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है।

दरअसल, पूरा मामला मोतिहारी के बेलिसराय इलाके का है। यहां एक किराये के मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पंकज गुप्ता और राजू कुमार कुशवाहा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 20 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Sponsored Advertisement

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों युवक कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में थे। आरोप है कि साइबर ठगी से हासिल होने वाली रकम को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के बदले इन्हें कमीशन मिलता था। युवाओं को पैसों का लालच देकर इस नेटवर्क से जोड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन किया है। सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों युवक कमीशन के लालच में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने का काम कर रहे थे। शुरुआती जांच में इनके पाकिस्तान में बैठे लोगों से संपर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि ठगी की रकम का इस्तेमाल अन्य गलत गतिविधियों में भी किया जा सकता है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और संदिग्ध संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं तथा ठगी की रकम किन-किन खातों में भेजी गई है। अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि क्या यह मामला सिर्फ साइबर ठगी तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सक्रिय है।

Related Posts

बिहार में जहरीली हुई हवा, 10 शहरों में AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

बिहार में जहरीली हुई हवा, 10 शहरों में AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

भागलपुर की बेटी वंशिका विराज का कमाल, 20 साल की उम्र में इंडिगो के कैडेट पायलट प्रोग्राम में चयन

भागलपुर की बेटी वंशिका विराज का कमाल, 20 साल की उम्र में इंडिगो के कैडेट पायलट प्रोग्राम में चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *