दरधा नदी में मिला लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जहानाबाद जिले में दो दिनों से लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव शनिवार की सुबह काको थाना क्षेत्र के नदियांवा गांव के समीप दरधा नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान नगर थाना में पदस्थापित जवान धनेश्वर कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आरा जिले के निवासी थे। जवान का शव मिलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, धनेश्वर कुमार दो दिन पूर्व कॉलेज के समीप से अचानक लापता हो गए थे। उनके लापता होने के बाद पुलिस विभाग लगातार उनकी तलाश कर रहा था। इसी बीच शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने दरधा नदी में एक शव होने की सूचना डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में शव की पहचान लापता जवान के रूप में हुई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, एसपी कोटा किरण कुमार समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की।

 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हत्या, दुर्घटना समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

Related Posts

भागलपुर की बेटी वंशिका विराज का कमाल, 20 साल की उम्र में इंडिगो के कैडेट पायलट प्रोग्राम में चयन

भागलपुर की बेटी वंशिका विराज का कमाल, 20 साल की उम्र में इंडिगो के कैडेट पायलट प्रोग्राम में चयन

मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *