दिवाली और छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण

दिवाली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने शनिवार को शेखपुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि पर्व के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। खासकर छठ पूजा के अवसर पर दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पहले से ही आवश्यक तैयारियों में जुटा है।

 

इस दौरान जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि छठ पूजा बिहार का महत्वपूर्ण लोक आस्था का महापर्व है। इस अवसर पर दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पर्व के दौरान यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही जिले में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनी रहे।

 

प्रशासन की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा भी की। दिवाली और छठ पूजा के दौरान आम लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

Related Posts

मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, निर्बाध बिजली के लिए विशेष तैयारी; शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर सहरसा में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की है। त्योहारों के दौरान बिजली की बढ़ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *