बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर होगी दुकान सील, सामान भी होगा जब्त; अग्निशमन विभाग ने दी सख्त चेतावनी

दीपावली के मद्देनजर जहानाबाद में पटाखों की अवैध बिक्री पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला अग्निशमन विभाग की टीम ने शनिवार को शहर में संचालित पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों को निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचते पकड़े जाने पर दुकान सील कर दी जाएगी और वहां रखे पटाखों को जब्त किया जाएगा।

 

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने दुकानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आग बुझाने वाले यंत्रों, बालू और पानी की व्यवस्था की जांच की। इसके अलावा दुकानों के आसपास बिजली के तारों, खुले विद्युत कनेक्शन, ज्वलनशील पदार्थों और आपातकालीन निकास की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को बताया कि पटाखों की बिक्री के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

 

**बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई**

 

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री के लिए वैध लाइसेंस होना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस या फर्जी लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित दुकान को सील करने और पटाखों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि दुकान में चालू हालत में अग्निशमन यंत्र रखें। पर्याप्त मात्रा में बालू और पानी से भरी बाल्टियों की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से करें। दुकानों के आसपास ढीले बिजली के तार, खुले कनेक्शन और अन्य ज्वलनशील सामग्री नहीं होनी चाहिए।

 

 

अग्निशमन विभाग ने कहा कि दीपावली के दौरान आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शहर में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने दुकानदारों से सुरक्षित तरीके से पटाखों की बिक्री करने और आम लोगों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है।

Related Posts

भागलपुर की बेटी वंशिका विराज का कमाल, 20 साल की उम्र में इंडिगो के कैडेट पायलट प्रोग्राम में चयन

भागलपुर की बेटी वंशिका विराज का कमाल, 20 साल की उम्र में इंडिगो के कैडेट पायलट प्रोग्राम में चयन

मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

मोतिहारी में साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *