भाजपा को बड़ा झटका! सुद्राक्षीपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, झामुमो में हुए शामिल

जामताड़ा नाला विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का संगठनात्मक विस्तार लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुद्राक्षीपुर पंचायत में भाजपा को बड़ा झटका लगा, जहां भाजपा से जुड़े सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्टी छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। सभी ने नाला विधायक एवं झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

Sponsored Advertisement

इस दौरान पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं और झामुमो में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सभी नवागंतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी परिवार का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनहित के कार्यों में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

 

झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। इसके अलावा नाला विधानसभा क्षेत्र में विधायक रवींद्रनाथ महतो के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों ने भी उन्हें झामुमो से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

 

नए सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। वहीं, क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों से जनता में सकारात्मक संदेश गया है।

 

झामुमो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

 

सुद्राक्षीपुर पंचायत में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का झामुमो में शामिल होना नाला विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

**संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा।**

Related Posts

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, बर्तन-आभूषण से लेकर सजावटी सामानों की खूब हुई बिक्री

जामताड़ा धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा जिले के बाजारों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जामताड़ा शहर से लेकर नाला, कुंडहित, मिहिजाम और करमाटांड़ तक…

कुंडहित में विकास को मिली नई रफ्तार, कालीपाथर मोड़ से सुगुनीबासा तक बनेगी 1.350 किमी सड़क, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना वर्ष 2024-25 के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *