भागलपुर: श्रावणी मेले की तैयारियां तेज, डीएम की अध्यक्षता में कोर कमेटी बैठक, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था



भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर भागलपुर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। 30 जुलाई से शुरू होने वाले इस मेले को लेकर आज समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रावणी मेले में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं और वहां से पवित्र कांवर यात्रा प्रारंभ करते हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार श्रावणी मेले की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री स्तर पर की जा रही है, जिससे व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवरियों के लिए इस वर्ष पहले से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने बताया कि मेले के दौरान सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपी गई है और लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन चिकित्सा सेवा और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष टीमों का गठन किया जा रहा है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रावणी मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु बेहतर अनुभव के साथ लौट सकें।

संवाददाता : रजनीश कुमार
स्थान : भागलपुर

Sponsored Advertisement
  • Related Posts

    सहरसा में 306 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख रुपये नकद समेत कई दस्तावेज बरामद

    सहरसा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

    पीरपैंती में बीमारी से 18 वर्षीय नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

    भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र के टोपरा गांव में बीमारी से 18 वर्षीय नवविवाहिता नंदनी कुमारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान टोपरा निवासी जुगेश राय की पत्नी के रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *