भागलपुर में राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़के अजीत शर्मा, हिमंता बिस्वा सरमा को बताया मानसिक रूप से असंतुलित; देश से माफी मांगने की मांग

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उनके बयान पर भागलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, तीन बार विधायक रह चुके पूर्व सीएलपी लीडर अजीत शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने हिमंता बिस्वा सरमा को मानसिक रूप से असंतुलित बताते हुए उनके बयान की निंदा की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

 

Sponsored Advertisement

दरअसल, पूर्णिया में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘बड़ा पागल’ कहा था। साथ ही उन्हें बांग्लादेश भेजने की बात भी कही थी। इसी बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है।

 

अजीत शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, “हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार।” उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा को अपनी भाषा और राजनीतिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेता हैं और उनके खिलाफ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है।

 

कांग्रेस नेता ने हिमंता बिस्वा सरमा के पुराने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। उस समय राहुल गांधी से मिलने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता था। अजीत शर्मा ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और अब राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

 

अजीत शर्मा ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को सूर्य को आईना दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री से अपने बयान के लिए राहुल गांधी और पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

 

Related Posts

सहरसा में 250 से अधिक सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन; शोषण और फर्जी निकासी का लगाया आरोप

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, सहरसा के बैनर तले गुरुवार को 250 से अधिक सफाई कर्मियों ने कोसी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद…

सहरसा में 10.550 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सोनवर्षा कचहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सहरसा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *